Hanuman Chalisa

Indore News : महंगी कार से कर रहा था स्टंट, वीडियो वायरल होते ही चालक को पुलिस ने पकड़ा

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (22:03 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में एक व्यस्त सड़क पर महंगी कार से स्टंट कर अपनी और अन्य लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के पत्र के आधार पर परिवहन विभाग ने जायसवाल का कार चलाने का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
 
इस हालिया वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही प्रसारित हो चुका है। वीडियो में कार चालक लसूड़िया क्षेत्र की एक व्यस्त सड़क पर रात के वक्त अचानक खतरनाक ढंग से ड्रिफ्टिंग (कार को तेज गति से एक ही स्थान पर बार-बार गोल घुमाना) करता दिखाई दे रहा है।
 
यातायात पुलिस के सूबेदार (उपनिरीक्षक स्तर का अधिकारी) काजिम हुसैन रिजवी ने बताया कि स्टंट करने वाले कार चालक निर्मित जायसवाल (23) के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर उतावलेपन से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टंट में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई है।
 
रिजवी ने बताया कि यह कार्रवाई एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा यातायात पुलिस को भेजे गए वीडियो की जांच के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के पत्र के आधार पर परिवहन विभाग ने जायसवाल का कार चलाने का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
 
रिजवी ने बताया कि आरोपी जिस तरह से व्यस्त सड़क पर कार से ड्रिफ्टिंग का स्टंट कर रहा था, उससे भीषण हादसा होने का पूरा खतरा था। हादसा होने पर न केवल कार चालक की, बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

Amarnath Yatra 2026 : अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

अगला लेख