Hanuman Chalisa
✕

सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा निकला फरेबी, ढाई करोड़ रुपए लेकर हुआ फरार

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (22:49 IST)
मुंबई। इंदौर में फरेबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे का मामला सामने आया है। उसने मुंबई की लड़की से शादी के दौरान दहेज में डेढ़ करोड़ रुपए लिए और इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका फरार हो गया। इसके बाद पत्‍नी ने फरेबी दूल्‍हे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।

खबरों के अनुसार, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल अग्रवाल ने मुंबई की लड़की से राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी रचाई। इस बीच उसने दहेज में डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इसके बाद भी वह पत्नी से रुपए मंगवाता रहा। इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपए ले लिए और शादी के एक महीने बाद ही काम का कहकर अमेरिका भाग गया।

बाद में पत्नी ने मुंबई के मंटुआ थाने में दूल्हे और उसके पिता पर दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसने इसी तरह 2 लड़कियों के साथ भी ऐसा ही किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Ather, TVS और Bajaj को को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचा देंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

इंदौर में सड़क पर पानी बहाने पर चालान कटना शुरू, नहीं माने तो होगा तगड़ा एक्‍शन, उद्योगों पर भी गहराने लगा जल संकट

अगला लेख