Hanuman Chalisa
✕

समाजसेवी नीरज राठौर अंतर्राष्ट्रीय शांति दूत मनोनीत

Webdunia
इंदौर। गौतम बुद्धा एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज राठौर को बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ मयूरपंखी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दूत मनोनीत किया गया है।
 
राठौर का मनोनयन मयूरपंखी विश्व शांति एंबेसडर कमेटी द्वारा किया गया है। उन्हें मयूरपंखी फाउंडेशन द्वारा दिसंबर 2020 में ढाका बांग्लादेश में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति सम्मेलन का निमंत्रण भी मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उपरोक्त सम्मेलन में 100 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 
एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर के पूर्व छात्र नीरज राठौर ब्रिटेन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के एल्यूमिनी एसोसिएशन के सदस्य हैं तथा ब्रिटेन में रहने के दौरान आपने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं बर्मिंघम सिटी काउंसिल के मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोजेक्ट पर काफी अच्छा काम किया था।
 
राठौर ब्रिटेन की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे शहीद उधम सिंह वेलफेयर ट्रस्ट, एशियन रेशनलिस्ट सोसायटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन तथा इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन से भी जुड़े रहे एवं वहां भारतीय समुदाय की भलाई के काम में उनका सहयोग किया। राठौर की इस नियुक्ति पर उन्हें अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख