Hanuman Chalisa

इंदौर में शिक्षिकाओं ने किया बच्ची का यौन उत्पीड़न

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (00:25 IST)
इंदौर। निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं द्वारा चार वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोपों को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया। शहर पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने बताया कि छत्रीपुरा इलाके के यूरो किड्स स्कूल में दो शि​क्षिकाओं द्वारा केजी की छात्रा से बेहद अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायत पर लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
 
उन्होंने बताया कि बच्ची ने यह आरोप भी लगाया है ​कि जब दो शिक्षिकाएं उसका यौन उत्पीड़न करती थीं, तब एक अन्य शिक्षिका अपने मोबाइल फोन के जरिए इसका फोटो या वीडियो भी बनाती थीं।
 
चौहान ने बताया कि मामले को विस्तृत जांच के लिए छत्रीपुरा पुलिस थाने भेज दिया गया है। पीड़ित बच्ची की मदद से आरोपी शिक्षिकाओं की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस बीच, पुलिस बच्ची को लेकर निजी स्कूल पहुंची और इसके स्टाफ से पूछताछ की। इस दौरान बच्ची के गुस्साए परिजनों ने आपा खोते हुए कुछ स्कूल कर्मचारियों की पिटाई कर दी।
 
 
परिजनों का कहना है कि उन्हें बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले का पता कल चला, जब उसने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत करते हुए स्कूल जाने में आनाकानी की। 

सम्बंधित जानकारी

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेगा वैश्विक पर्यटन केन्द्र

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 88.16% कर्मचारियों ने पूरे किए 4 से अधिक मॉड्यूल

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

CM योगी प्रेरणा से राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

आरबीआई ने खोला खजाना, सरकार को देगी 2.87 लाख करोड़ लाभांश, क्‍या आम आदमी को मिलेगी राहत?

अगला लेख