suvichar

'हैंडलिंग साइबर सिक्योरिटी इंसिडेंट' पर सत्र का आयोजन

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (08:08 IST)
Session on Handling Cyber Security Incident: मेडी-कैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस में 'हैंडलिंग साइबर सिक्योरिटी इंसिडेंट' पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को प्रो. गौरव रावल राष्ट्रीय स्तर के साइबर अपराध विशेषज्ञ ने संबोधित किया। 
 
प्रो. रावल ने  कहा कि हम साइबर अपराध की घटनाओं को सुनते हैं, पढ़ते हैं फिर उसे अनदेखा कर देते हैं। यही व्यवहार हमें साइबर क्राइम का शिकार बना देता है। ऑनलाइन शॉपिंग, जॉब, पेमेंट, डेटा शेयरिंग, चैटिंग, मेल भेजना, बैंकिंग वर्क, ऑनलाइन स्टडीज जैसे अनेक काम इंटरनेट के माध्यम से करते हैं। लेकिन, ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता के बारे मे जानकारी नहीं रखते। इस कारण अपराधी हमें अपना शिकार बना लेते हैं।
 
रावल ने कहा कि हम अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर किसी से भी शेयर ना करें। अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करें। बैंक से बोल रहे हैं या इनकम टैक्स से बोल रहे हैं, आपकी जानकारी अपडेट करना है जैसे फोन कॉल ब्लॉक कर दें। गलती से की गई गलती आपको गंभीर संकट डाल सकती है।
 
उन्होंने केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT) की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (NCIIPC) और मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन (STQC) के कार्यों का वर्णन किया।
 
इस वर्कशॉप में 350 छात्रों सहित अन्य प्रोफेसरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और साइबर दुनिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सत्र की मेजबानी फॉरेंसिक साइंस के मेंटर गिरिराज शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के कन्वेनर संदीप कुमार मथारिया, सुश्री खुशबू कटियार, महावीर जैन, अनिल पाटीदार व राहुल दानूनदे भी उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों मारी टक्कर

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

अगला लेख