Hanuman Chalisa

ड्यूटी पर सो रहा था सुरक्षा गार्ड, फोटो खींचने पर साथी को मारी गोली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (11:04 IST)
Indore crime news : इंदौर में आभूषणों के एक स्टोर के सुरक्षा गार्ड को, उसके साथी कर्मचारी को गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गार्ड ड्यूटी के दौरान सो रहा था तभी सेल्समैन ने उसका फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। गुस्से में गार्ड ने उसे गोली मारी दी। ALSO READ: इंदौर में भंडारे में सेव नुक्‍ती को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्‍या
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि भंवरकुआं क्षेत्र में आभूषणों के एक स्टोर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रमोद पांडे (56) ड्यूटी के दौरान एक मार्च की रात सो रहा था और स्टोर के सेल्समैन संजय जगताप (49) ने इसका फोटो खींचकर इसे प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दिया था।
 
उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर आगबबूला सुरक्षा गार्ड पांडे ने रविवार, 2 मार्च की रात सेल्समैन जगताप से विवाद किया और उस पर 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली दाग दी। गोली के छर्रे लगने से सेल्समैन के हाथ और दूसरे अंगों पर चोटें आईं। गोलीबारी में घायल जगताप को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आभूषण स्टोर के सुरक्षा गार्ड को सेल्समैन की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और आरोपी से घटना में इस्तेमाल बंदूक बरामद की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

Pithampur की रामकी एनवायरो कंपनी में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज, भूकंप जैसे झटके, लोगों में हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Samrat Choudhary : 9 साल में ही सम्राट चौधरी कैसे बने मोदी-शाह की पसंद, मिला RSS का साथ

बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत

अगला लेख