Hanuman Chalisa

Indore : सरपंच का पति रिश्‍वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 मई 2024 (18:36 IST)
Sarpanch's husband caught taking bribe in Indore : लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक गांव की सरपंच के पति को शुक्रवार को 95000 रुपए की कथित घूस लेते रंगेहाथों पकड़ लिया।
 
95000 रुपए की ले रहा था रिश्वत : पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आरडी मिश्रा ने बताया, व्यासखेड़ी गांव की सरपंच सुंदरबाई के पति राहुल रावत (28) को कनाड़िया रोड के एक अस्पताल के बाहर जाल बिछाकर रंगेहाथों पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता संजय तिवारी (59) से 95000 रुपए की घूस ले रहा था।
ALSO READ: पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात
गांव का सरपंच बताकर मांगी थी रिश्वत : उन्होंने बताया कि तिवारी ने अपनी कृषि भूमि को समतल करने के लिए व्यासखेड़ी के तालाब की खुदाई से निकली मिट्टी को उनके खेत में ले जाने की अनुमति ग्राम पंचायत से मांगी थी। डीएसपी के मुताबिक इस मंजूरी के एवज में रावत ने खुद को कथित तौर पर गांव का सरपंच बताकर उनसे रिश्वत मांगी थी।
ALSO READ: इंदौर में मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया गया 6 लाख का सोना जब्त
मिश्रा ने बताया कि सरपंच के पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

अगला लेख