इंदौर के MTH अस्पताल में 15 बच्चों की मौत की अफवाह से हड़कंप

Webdunia
गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (14:52 IST)
Rumors of death of 15 children in Indore: इंदौर के एमटीएच (MTH) गुरुवार को 15 बच्चों की मौत की अफवाह से हड़कंप मचा गया। दरअसल, खराब दूध के उपयोग से 15 बच्चों की मौत की खबर आ रही थी, जिसका प्रशासन ने खंडन किया है। इस तरह की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया। 
 
प्रशासन का कहना है कि एमटीएच अस्पताल में 15 बच्चों की मौत की खबर भ्रामक है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि MTH में ऐसी कोई घटना नहीं हुई हैं। यहां कुछ व्यक्तियों द्वारा हंगामा किए जाने की खबर पर प्रशासनिक अमले को भेजा गया था। टीम में ADM एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। 
 
वहीं, प्रभारी अपर कलेक्टर अभय वेडेकर ने 15 बच्चों की मौत की खबर का खंडन करते हुए कहा कि 10 जून को प्री-मेच्योर डिलेवरी हुई थी। पूजा नाम की बच्ची अस्पताल में भर्ती थी। दरअसल, समय से पहले जन्मे बच्चों की ज्यादा देखरेख करनी होती है। इस बच्ची की इन्फेक्शन के चलते मौत हो गई, जो कि दुखद है। 
 
सफाई एजेंसी पर लगा था जुर्माना : उल्लेखनीय है कि हाल में कलेक्टर राजा द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया था और गंदगी पाए जाने पर सफाई एजेंसी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। खराब सुरक्षा इंतजामों को लेकर सुरक्षा एजेंसी पर भी 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। उस दौरान कलेक्टर ने मरीजों की समस्याएं भी सुनी थीं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

अगला लेख
More