Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में सड़क धंसी, 10 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ, एक महीने में चौथी घटना, इंदौरियों ने ऐसे विकास पर पीटा माथा

Advertiesment
Road indore
इंदौर में सड़क धंसने और गहरे गड्ढे होने के लगातार मामले आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले रावजी बाजार क्षेत्र में सड़क में पंद्रह फीट गहरा गड्ढा हुआ था और अब पंढरीनाथ मार्ग पर सड़क धंस गई और दस फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। जिस समय यह घटना हुई, गनीमत रही कि उस वक्‍त कोई वाहन चालक वहां से गुजर नहीं रहा था, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, नगर निगम के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को मलबे से भर दिया। यह सड़क पांच साल पहले बनी थी। अफसरों का कहना है कि जिस जगह गड्ढा हुआ है, उसके नीचे सीवरेज लाइन है। लाइन में रिसाव होने के कारण गड्ढा हुआ है। लाइन को अब ठीक किया जा रहा है।

इंदौर में सोमवार सुबह पंढरीनाथ थाने के सामने सीमेंटेड सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन इस सड़क से नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।


सड़क धंसने की सूचना सुबह करीब 11 बजे नगर निगम को मिली। इसके बाद निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। सड़क सुधारने का काम शुरू किया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, सड़क सीमेंटेड है। इसके नीचे का हिस्सा अचानक किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सड़क के नीचे किसी तरह का लीकेज, पाइपलाइन में खराबी या कोई सुराख इसका कारण तो नहीं है?

लोगों को 19 सितंबर को इस सड़क से गुजरे तो गड्‌ढा दिखा था। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर शिकायत की। सोमवार सुबह रोड ज्यादा धंस गई और गड्‌ढा 10 फीट से ज्यादा हो गया।

इंदौर नगर निगम के जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी ने कहा- यहां नई सड़क प्रस्तावित है। आज चेंबर के पास गड्‌ढा होने की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन बुलाकर गड्ढे को भरा गया। इसमें करीब 10 क्यूबिक मीटर यानी दो गाड़ी माल लगा है। एक-दो दिन बाद स्थिति की जांच की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार यहां सीमेंट का काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले यहां ड्रेनेज लाइन का काम हुआ था। मास्टर प्लान में यह रोड 60 फीट चौड़ी प्रस्तावित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं