Publish Date: Sat, 26 Jan 2019 (11:28 IST)
Updated Date: Sat, 26 Jan 2019 (11:30 IST)
इंदौर। बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आईटी कंपनी वेबदुनिया परिसर में आज सुबह परंपरागत रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री श्री अभय छजलानी ने झंडावंदन किया।
झंडावंदन के पश्चात जोश के साथ राष्ट्रगान गाया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन मौके पर बड़ी संख्या में डायसपार्क और वेबदुनिया के साथी भी उपस्थित थे।