ramcharitmanas

इंदौर में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: ट्रैफिक सिग्नल का वक्त घटा, ट्रांसफार्मर के सामने चलाए जा रहे कूलर

ट्रैफिक सिग्नल पर छांव के लिए हरी जाली लगाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 मई 2024 (15:09 IST)
Record breaking heat in Indore: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) में रिकॉर्डतोड़ गर्मी (breaking heat) पड़ने के कारण जनजीवन बेहाल है। इसके मद्देनजर पुलिस ने कुछ व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल (traffic signals) पर लाल बत्ती का वक्त घटा दिया है जबकि बिजली विभाग ट्रांसफार्मर के सामने 24 घंटे कूलर चलाकर इन्हें ठंडा रखने का जतन कर रहा है ताकि नियमित विद्युत आपूर्ति बरकरार रहे।

ALSO READ: इंदौर में रविवार को सूरज के सबसे गर्म तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) किरण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए हमने अब तक 3 व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के वक्त में 8 से 11 सेकंड की कटौती की है। शहर के अन्य ट्रैफिक सिग्नल पर भी यही प्रक्रिया दोहराने के लिए यातायात की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

ALSO READ: गर्मी भगाने के लिए बंदर भी ले रहे है ठंडा पेय, एनर्जी ड्रिंक पीते हुए वीडियो वायरल
 
ट्रैफिक सिग्नल पर छांव के लिए हरी जाली लगाई : चश्मदीदों ने बताया कि शहर के कुछ व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर छांव के लिए हरी जाली लगाई गई है ताकि वहां लाल बत्ती पर रुकने वाले वाहन चालकों को तेज गर्मी से राहत मिल सके। चश्मदीदों के मुताबिक दोपहर के वक्त भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटे का आलम रहता है।
 
ट्रांसफार्मर के सामने बड़े कूलर चलाए जा रहे : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग बिजली केन्द्र में ट्रांसफार्मर के सामने बड़े कूलर चलाए जा रहे हैं। एलआईजी चौराहे के बिजली उप केन्द्र पर पदस्थ कर्मचारी सतीश प्रजापत ने बताया कि शहर में पिछले 5 दिन से तापमान काफी बढ़ा हुआ है। पहले हमने ट्रांसफार्मर के आगे पंखे लगाए थे। जब पंखों से भी तापमान कम नहीं हुआ तो हमने ट्रांसफार्मर के दोनों ओर 24 घंटे बड़े कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। प्रजापत ने कहा कि यह इंतजाम इसलिए किया गया है, क्योंकि ट्रांसफार्मर के ज्यादा गर्म होने पर बिजली आपूर्ति रुक सकती है जिससे आम लोगों को जाहिर तौर पर परेशानी होगी।

ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
 
गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज : मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में गुरुवार (23 मई) को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 8 साल बाद मई माह में इस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। अधिकारी ने अनुमान जताया कि अगले 2-3 दिन में शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

ITR Filing 2026 : इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय न करें ये गलती, गलत Form चुनने पर हो सकता है ‘Defective Return’

इंदौर में NEET प्रदर्शन में जाने की वजह से भेजा नोटिस, 5 घंटे थाने में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे

5.5 करोड़ पार हुए रिटर्न, पोर्टल पर भारी ट्रैफिक! अगर आज नहीं भरा फॉर्म तो लगेगा भारी जुर्माना?

अगला लेख