Dhanteras
✕

धूमधाम से निकली रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

रणजीत अष्टमी पर राममय हुआ इंदौर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (08:20 IST)
  • रणजीत अष्टमी पर नगर भ्रमण पर निकले रणजीत हनुमान
  • प्रभात फेरी को लेकर दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह
  • सुबह 5 बजे यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु 
Ranjeet Hanuman prabhat pheri news : इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में 3 दिन से जारी रणजीत अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त बाबा रणजीत हनुमान के दर्शनों के लिए उमड़े।
 
बाबा रणजीत स्वर्ण रथ पर सवार होकर सुबह मंदिर से निकले। पश्चिम क्षेत्र में राममय हुआ 5 किलोमीटर लंबा मार्ग। यात्रा मार्ग पर 125 स्वागत मंच लगाए गए। लगभग 3 लाख से अधिक की भीड़ प्रभात फेरी में शामिल थे।

श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए जय श्री राम और जय रणजीत का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। मार्ग को फगवा पताकाओं से सजाया गया था।
 
रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकलने की परंपरा 137 साल पुरानी है। 2012 के बाद प्रभातफेरी का स्वरूप वृहद हुआ। कई भक्तों ने यात्रा में शामिल होने की बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभातफेरी की लाइव दर्शन किए। 

प्रभात फेरी में चाकूबाजी : दोस्तों के साथ प्रभात फेरी में गए एक युवक शुभम रघुवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे महू नाका पर धक्के लगने की बात पर हुआ विवाद था। 

Edited by  : Nrapendra Gupta 
Photo : Atul Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख