Festival Posters

इंदौर में रंगपंचमी की गेर में चरम पर उत्साह, CM मोहन यादव ने उड़ाया गुलाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 मार्च 2024 (13:35 IST)
Indore rang panchmi : रंगपंचमी पर इंदौर में परंपरागत गेर में लोगों का उत्साह चरम पर दिखा। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शहर में गेर की करीब 75 साल पुरानी रंगारंग परंपरा में शामिल हुए। रंगों के इस उत्सव में जमीन से लेकर आसमान तक जमकर रंग और गुलाल उड़ा। 

ALSO READ: Rang Panchami 2024: रंगपंचमी पर्व पर विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ एक खुले वाहन में सवार हुए और उन्हें गेर में शामिल लोगों पर पिचकारी से रंग बरसाते देखा गया।
 
मध्य क्षेत्र के 5 किलोमीटर लंबे रुट पर गेर में शामिल मिसाइलें आसमान को सतरंगी करते हुए चल रहे थे। इसमें भजन मंडलिया, डीजे, ढोल नगाड़े भी शामिल थे। गेर देखने के लिए 9 छतों पर भी व्यवस्था की गई थी। 125 लोगों ने इन छतों से गेर का आनंद लिया।

फाग यात्रा में मोहन यादव : इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री का रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया। डॉ. यादव ने सभी लोगों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए।
मोहन यादव गेर में शामिल होने वाले पहले CM : इन्दौर की गेर में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं डॉ. मोहन यादव। उन्होंने गेर में पहुंचकर नागरिकों का अभिनंदन किया और गुलाल भी बरसाया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वर्षों पुरानी परंपरा मध्य प्रदेश के साथ-साथ मालवा की खास है। गेर तो एक शब्द है, यह तो अपना बनाने वाली टोली है। 

ALSO READ: Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का श्री कृष्ण और राधा से क्या है कनेक्शन?
टोरी कॉर्नर की गेर निरस्त : इस बार रंग पंचमी पर 5 गेर ही निकली। संस्थापक शेखर गिरि के भाई के निधन की वजह से टोरी कॉर्नर की गेर निरस्त हो गई। सबसे पहले मॉरल क्लब, इसके बाद रसिया कॉर्नर, हिंद रक्षक फाग यात्रा, संगम कॉर्नर और माधव फाग यात्रा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़: गंदरबल के जंगल में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

खाली होते शस्त्रागार और महंगा डिफेंस : क्या अमेरिका-इजराइल की 'अजेयता' का दौर खत्म हो रहा है?

बच्चों को सच में बिगाड़ रहा सोशल मीडिया, या हम ज्यादा डर रहे

1 अप्रैल की बड़ी खबरें: देशभर में 10 नए नियम लागू, LPG महंगा, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, दिल्ली में 195.5 रुपए महंगा, कोलकाता में कितने बढ़े दाम?

अगला लेख