Hanuman Chalisa

खरगे के बयान पर भड़के रमेश मेंदोला, कहा, कांग्रेस तो मुस्लिम लीग से बढ़कर हिंदू विरोधी हो गई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (17:09 IST)
क्‍या कहा रमेश मेंदोला ने : रमेश मेंदोला ने कहा कि गरीबी मिटाने के लिए कुंभ में नहीं जाते हिन्दू। जैसे ही मेंदोला को पता चला कि खरगे ने हिन्दू विरोधी बयान दिया है तो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अब मुस्लिम लीग से भी ज्यादा सांप्रदायिक और हिन्दू विरोधी हो गई है। आपको हिन्दू समाज और आस्था से नफरत क्यों हैं? आपने कभी मुस्लिमों से तो ये सवाल नहीं पूछा कि क्या हज पर जाने से गरीबी दूर होती है? मेंदोला ने यह भी कहा कोई भी हिन्दू गरीबी मिटाने के लिए कुंभ में नहीं जाता है। वह आस्था का अध्य चढ़ाने के लिए गंगा मैया की गोद में जाता है।

क्‍या कहा था मल्‍लिकार्जुन खरगे ने : महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं जब तक यह कैमरों में अच्छा दिखे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वह माफी मांगते हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी के झूठे वादों के झांसे में न आएं। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होती है? क्या इससे आपका पेट भरता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो, तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा, "जब बच्चे भूख से मर रहे हैं, स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है, तब ये लोग हजारों रुपए खर्च कर गंगा में डुबकी लगाने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बता दें कि खरगे के इस बयान से पहले, अमित शाह ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग समय पर गंगा में स्नान किया।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

महाकाल में फिर VIP दर्शन पर विवाद, अक्षय आनंद ने गर्भगृह में ली फोटो, आम श्रद्धालु कतार में, सांसद फिरोजिया ने उठाए सवाल

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

विश्व योग दिवस पर गुजरात रचेगा इतिहास, 1.25 करोड़ से ज्‍यादा नागरिक करेंगे योगाभ्यास

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

अगला लेख