dipawali
✕

IET हॉस्टल में रैगिंग, जूनियर का चेहरा कमोड में डाला और फ्लश चलाया, छात्र दहशत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 अगस्त 2025 (14:00 IST)
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी हॉस्टल में रैगिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सीनियर स्‍टूडेंट ने जूनियर के साथ दरिंदगी के साथ रैगिंग की। जूनियर्स के साथ परिचय के नाम पर न सिर्फ मारपीट की, बल्‍कि एक छात्र का चेहरा कमोड में डालकर कमोड का फ्लश चला दिया।

इस घटना के बाद जूनियर स्‍टूडेंट दहशत में है। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्‍ठित संस्‍थान है। इसी के हॉस्टल में रैगिंग का यह गंभीर मामला सामने आया है।

क्‍या है पूरी घटना : गुरुवार रात बीटेक थर्ड और फोर्थ ईयर के छात्रों ने हॉस्टल में पहुंचकर जूनियर छात्रों से जबरन परिचय लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान एक जूनियर छात्र का चेहरा कमोड में डालकर फ्लश चला दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने भंवरकुआं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने की छात्रों की पहचान : पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ सीनियर छात्रों की पहचान कर ली गई है और उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, इस घटना ने विश्वविद्यालय और हॉस्टल परिसर में खलबली मचा दी है। जूनियर छात्र भय के माहौल में हैं और अपने परिजनों को घटना की जानकारी भी दे चुके हैं। आईईटी प्रबंधन ने भी छात्रों से संपर्क कर घटना के विवरण जुटाने की शुरुआत कर दी है।

6 छात्र निष्कासित हो चुके हैं पहले: आईईटी हॉस्टल में यह कोई पहली घटना नहीं है। 19 अगस्त को भी जूनियर छात्रों के साथ मारपीट हुई थी। मामले की जांच के बाद आईईटी प्रबंधन ने 22 अगस्त को 6 सीनियर छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। पीड़ित छात्रों ने थर्ड और फोर्थ ईयर के छात्रों पर आरोप लगाते हुए यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) में भी शिकायत दर्ज कराई थी। यूजीसी ने इस पर विवि प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी छात्र सी हॉस्टल से संबंधित थे।

क्‍या कहा कॉलेज प्रबंधन ने : आईईटी के प्रभारी डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहला मामला रैगिंग का नहीं बल्कि परिचय के नाम पर की गई बदसलूकी है। इसी आधार पर 6 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार रात हुई ताजा घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है, इसलिए उस पर स्पष्ट टिप्पणी नहीं की जा सकती। फिलहाल पीड़ित छात्रों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवारों के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख