Festival Posters

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 : प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ सामूहिक मुहिम, 30 मई से शुरू होगा जन-जागरूकता सप्ताह

जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित की जाएगी विभिन्न गतिविधियां

WD Feature Desk
गुरुवार, 29 मई 2025 (16:56 IST)
32
- डॉ (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन
 
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 33वें वार्षिक पर्यावरण संवाद सप्ताह का आयोजन 30 मई से 5 जून तक इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास’ को समर्पित यह सप्ताह जन-जागरूकता और सहभागिता की मिसाल बनेगा।
 
डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि यू एन ई पी की इस थीम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए वैश्विक एकजुटता को प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत सभी व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों से आह्वान किया जा रहा है कि वे प्लास्टिक के उपयोग में कमी, पुन: उपयोग और सतत कार्यप्रणालियों को अपनाएं।
 
कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई को जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, सनावादिया में होगी। इस अवसर पर डॉ. जनक पलटा मगिलिगन, पद्मश्री भालू मोंढे, पद्मश्री सुशील दोशी, पोस्टमास्टर जनरल इंदौर प्रीति अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी वीरेंदर गोयल जी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत और पर्यावरणविद अजय कुमार (पूर्व छात्र, आईआईटी दिल्ली) समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
 
सप्ताह भर के कार्यक्रमों में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, संगोष्ठी, सामूहिक संवाद, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। जिम्मी मगिलिगन सेंटर, आईएटीवी शैक्षिक अकादमी, मालवांचल विश्वविद्यालय, सोलर फूड प्रोसेसिंग यूनिट,सिल्वर स्प्रिंग्स में डॉ शेफाली संगल के हेल्थ सेंटर में आयोजित संवादों में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस सुझाव और रणनीतियाँ साझा की जाएंगी।
 
विशेष सत्रों में जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ जल और स्वच्छ वायु पर भी चर्चा होगी। सप्ताह का समापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य समारोह के साथ जिम्मी मगिलिगन सेंटर में होगा, जहाँ डॉ. जनक पलटा मगिलिगन सप्ताह भर की गतिविधियों का सारांश और आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगी। इस सप्ताह में सभी वर्गों और आयु समूहों के लोगों को सहभागिता का अवसर मिलेगा। शहर और गाँव के निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी-गैर सरकारी संगठन मिलकर प्लास्टिक मुक्त और हरित भविष्य की दिशा में अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा करेंगे।
 
कार्यक्रम की रूपरेखा: 30 मई - 5 जून 2025
                                     
दिन 1 : 30 मई, 2025 शुक्रवार, समय : 9:30–11:30 सुबह,
स्थान : जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट.गिरिदर्शन, गांव सनावादिया 
डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन
 
33वां वार्षिक पर्यावरण संवाद  30 मई - 5 जून, 2025    
'प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक कार्य' उद्घाटन
मुख्य अतिथि: श्रीमती प्रीति अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर, 
सम्मानित अतिथि: शीलकुमार एडवोकेट, उच्च न्यायालय इंदौर  
विषय विशेषज्ञ: अजय कुमार आईआईटी (दिल्ली) के पूर्व छात्र और जलवायु परिवर्तन के प्रतिबद्ध पर्यावरणविद् 
1. विख्यात प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत द्वारा शंखनाद और प्रेरणा दायक संबोधन- 
2. भक्ति मय प्रस्तुति- संगीत गुरुकुल के गौतम काले जी द्वारा
3. उद्घाटन संबोधन- डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन 
4. व्याख्यान- अजय कुमार 
5. विचार - शीतल कुमार 
6. मुख्य अतिथि का संबोधन
7. सामूहिक सामूहिक वार्तालाप
8. आभार

दिन 2 : 31 मई, 2025 शनिवार 9:30–11:30 सुबह, 
स्थान : रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग, 45/2 अग्रवाल परिसर, नेमावर रोड, इंदौर, 452020 
संपर्क: कुमारी खुशबू: मोबाइल नंबर : 9617774398
'आइए, संपोषणीय भोजन के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करें'
1. वरुण रहेजा स्वागत
2 हरित इंदौर के योद्धा और 'जैविकसेतु' के संस्थापक अम्बरीश केला संबोधन
3. फाउंडेशन के ट्रस्टी वीरेंद्र गोयल द्वारा चिंतन
4. सामूहिक वार्तालाप
5. आभार 
-----------------------------------------------------------------------------------------
दिन 3 : 1 जून, 2025 रविवार 9:30 - 11:30 सुबह, 
स्थान : जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट.गिरिदर्शन, गांव सनावादिया डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन
'आइए, स्वच्छ जल के लिए प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करें'।
मुख्य अतिथि: भालू मोंढे  (पद्‍मश्री)  
विषय विशेषज्ञ: सुधीन्द्र मोहन शर्मा 
1. डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन द्वारा प्रार्थना और स्वागत संबोधन
2. सुधीन्द्र मोहन शर्मा 
3. मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन
4. सामूहिक वार्तालाप
5. आभार 
--------------------------------------------------------------------------------
दिन 4 : 2 जून, 2025 सोमवार 11:30 सुबह- 1:00 दोपहर, 
स्थान : मालवांचल विश्वविद्यालय नेमावर रोड इंदौर
संपर्क: डॉ. रामगुलाम राजदान प्रो वाइस चांसलर मोबाइल नंबर: 9826052866
'आइए स्वच्छ और हरित पृथ्वी के लिए प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करें' 
1. डॉ. रामगुलाम राजदान द्वारा स्वागत
2. डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन द्वारा प्रार्थना और संबोधन
3. प्रो. राजीव संगल (पूर्व निदेशक आईआईटी, बीएचयू और आईआईआईटी, हैदराबाद) द्वारा व्याख्यान
4. सामूहिक वार्तालाप
5. आभार 

दिन 5 : 3 जून, 2025 मंगलवार 9:30 - 11:30  सुबह 
स्थान : आईएटीवी शैक्षिक अकादमी, देवगुराड़िया, नेमावर रोड, इंदौर 
संपर्क : सुनील पटेल जी मोबाइल नंबर: 7869298001
'आइए स्वच्छ वायु के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करें'
1. डॉ. शुभारंजन चटर्जी द्वारा स्वागत संबोधन
2. डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन द्वारा प्रार्थना और संबोधन
3. श्री भारतसिंग आई टी विशेषज्ञ, प्रतिबद्ध पर्यावरणविद्‍ का व्याख्यान
4. सामूहिक वार्तालाप
5. आभार संबोधन

दिन 6 : 4 जून, 2025 बुधवार 9:30 - 11:30 पूर्वाह्न 
स्थान : वैद्य शेफाली संगल (केवल्य वेलनेस हब), सिल्वर स्प्रिंग्सफेज 1, इंदौर 
संपर्क : श्रीमती निशा संगलजी, मोबाइल नम्बर: 7505697225
वैद्य शेफाली संगल 'आइए स्वस्थ जीवन के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करें' 
वक्ता: डॉ. समीर शर्मा, सी ई ओ, स्वाहा रिसोर्स मैनेजमेंट कम्पनी
डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन समाजिक कार्यकर्ता
---------------------------------------------------------------------------------------
दिन 7 : 5 जून, 2025 गुरुवार, 9:30 - 11:30 सुबह 
स्थान : जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट. गिरिदर्शन, गांव सनावादिया डॉ. (श्रीमती) जनक पलटा मगिलिगन विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 2025 : 
मुख्य अतिथि: सुशील दोशी (पद्मश्री) 
1. डॉ. भरत रावत जी द्वारा शंखनाद और उनका प्रेरणा दायक संबोधन
2. डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन द्वारा प्रार्थना और सप्ताह के कार्यक्रमों के परिणाम के आधार पर कार्य योजना की प्रस्तुति
3. नित्या बत्रा द्वारा आधारित कथक नृत्य
5 मुख्य अतिथि का संबोधन
6. आभार 

* संपर्क विवरण*
1. डॉ. जनक पलटा मगिलिगन, मैनेजिंग ट्रस्टी व संयोजक,
मोबाइल : 9893719609, ईमेल: janakjimmy@gmail.com
 
2. डॉ. समीर शर्मा, सचिव, 
मोबाइल: 9755012734, ईमेल: sameerr@swaaha.in 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बजट के अगले दिन फिर धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 2.42 लाख हुई सिल्वर, गोल्ड टूटकर 1.39 लाख पर आया

CM धामी ने बजट को सराहा, कहा राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान में बवाल, ICC की चेतावनी, क्या होगी सख्‍त कार्रवाई?

LIVE: बजट सत्र का चौथा दिन, संसद में राष्‍ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा

बजट से खादी और वस्त्र क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी में लाखों लोगों के लिए सृजित होंगे नए अवसर

अगला लेख