dipawali
✕

फल-सब्जियों के कचरे से बनेगा बसों का ईंधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शुरुआत

Webdunia
गुरुवार, 21 जून 2018 (21:07 IST)
इंदौर। कचरे से मुक्ति के साथ इससे कमाई का संदेश देने वाले नवाचारी संयंत्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां 23 जून को औपचारिक शुरुआत करेंगे। राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार दूसरे साल अव्वल रहे शहर में इस संयंत्र के जरिए फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनाई जाएगी और फिर इस हरित ईंधन से लोक परिवहन वाहनों को दौड़ाया जाएगा।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'शहरी विकास महोत्सव' में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे अन्य सरकारी योजना-परियोजनाओं के साथ फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनाने के संयंत्र का ई-उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि आईएमसी ने एक निजी कंपनी की मदद से देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी में शहर का पहला बायोमिथेनाइजेशन प्लांट लगाया है। इस संयंत्र के जरिए हर रोज फल-सब्जियों के 20 टन अपशिष्ट को 1,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी में बदला जा सकता है। सिंह ने कहा कि शुरुआत में हम अपनी 63 सिटी बसों (शहरी लोक परिवहन बस) में से करीब 15 बसों को बायो-सीएनजी से दौड़ाएंगे। ​

फिलहाल इन बसों में सामान्य सीएनजी इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बायोमिथेनाइजेशन प्लांट चलाने वाली कंपनी से हुए अनुबंध के तहत आईएमसी को बायो-सीएनजी काफी रियायती मूल्य पर प्रदान की जाएगी और यह सामान्य सीएनजी के मुकाबले सस्ती पड़ेगी।

नतीजतन स्थानीय निकाय के ईंधन बिल में कटौती होगी। लोक परिवहन बसों में हरित ईंधन के इस्तेमाल से पर्यावरण की भी हिफाजत होगी। एक अनुमान के मुताबिक कोई 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में हर रोज तकरीबन 1,100 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा किया जाता है।

इसमें 650 टन गीला और 450 टन सूखा कचरा शामिल है। इस बीच मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां 23 जून को आयोजित कार्यक्रम में 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2018' की अलग-अलग श्रेणियों में विजेता शहरों को पुरस्कृत भी करेंगे जिनमें मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शामिल हैं।

इसके साथ ही वे अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत 4713.75 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण करेंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी लोक परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे। पहले चरण में इस किफायती बस सेवा के जरिए सूबे के 20 चुनिंदा शहरों को जोड़ा जाएगा। शुरुआत में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना और भिंड से 127 बसों का संचालन किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख