Daily Horoscope
✕

पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ गायब

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (15:56 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में तैनात 45 वर्षीय आरक्षक और उसकी पत्नी की यहां गुरुवार तड़के धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरक्षक की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त जांचकर्ताओं के शक के घेरे में हैं। ये दोनों सनसनीखेज वारदात के बाद से ही गायब हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि एसएएफ के आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम शर्मा (43) के खून से सने शव उनके एरोड्रम क्षेत्र स्थित घर में मिले। एएसपी ने मौका-ए-वारदात के मुआयने के बाद बताया कि दोहरे हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया।

चौबे ने बताया, चश्मदीदों के मुताबिक, एसएएफ आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी गुरुवार तड़के अपने घर के बाहर टहल रही थी, जबकि उसके घर से चीखें सुनाई पड़ रही थीं।उन्होंने बताया, पड़ोसियों और नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहने वाले उसके दादा-दादी ने इन चीखों का सबब पूछा, तो लड़की ने जवाब दिया कि उसके माता-पिता लड़ रहे हैं।

एएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद से एसएएफ आरक्षक की बेटी और उसका दोस्त गायब हैं। इसी वजह से वे शक के घेरे में आ गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महीनेभर पहले एसएएफ आरक्षक का उसकी बेटी के दोस्त से विवाद हो गया था।

एएसपी ने बताया कि एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

अगला लेख