Dharma Sangrah

पीएम मोदी दिखा सकते हैं इंदौर मेट्रो को हरी झंडी, 20 से लेकर 80 रुपए तक होगा किराया, जानें कहां चलेगी सबसे पहले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 मई 2025 (12:42 IST)
इंदौर में जल्द ही लोग मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी 20 मई को वर्चुअली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। बता दें कि मेट्रो का काम बेहद तेजी से चल रहा है। कुछ इलाकों में प्रोजेक्‍ट पूरा हो गया है। पहले चरण में कुछ इलाकों में मेट्रो चलाई जाएगी। इसके बाद दूसरे रूट पर भी मेट्रो चलाने पर योजना बनेगी।

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्धाटन : मेट्रो चलने की खबर के बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को वर्चुअली इसका उद्घाटन कर सकते हैं। बता दें कि मेट्रो गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी और दोनों दिशाओं से 50 फेरे लगाएगी। हालांकि इंदौर मेट्रो के कॉमर्शियल रन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। फिलहाल सरकार और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सीएमआरएस (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी) की टीम पहले ही मेट्रो को हरी झंडी दे चुकी है और ओके रिपोर्ट सौंप दी है।

गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक : मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक इंदौर मेट्रो की शुरुआत प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक होगी। इस दौरान मेट्रो दोनों तरफ से 25-25 फेरे लगाएगी, यानी कुल 50 ट्रिप होंगी। मेट्रो का संचालन गांधी नगर स्टेशन और सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से एक साथ किया जाएगा। सुबह 8 बजे से मेट्रो दोनों दिशाओं में चलना शुरू करेगी और रात 8 बजे तक चलेगी। कमर्शियल रन के दौरान हर 30 मिनट के अंतराल पर एक मेट्रो कोच सेट का संचालन किया जाएगा, जिसकी समयावधि यात्रियों की संख्या के अनुसार घटाई-बढ़ाई जा सकेगी।

क्‍या होगा मेट्रो का किराया : 5 जोन, न्यूनतम 20 और अधिकतम 80 रुपए। बता दें कि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराये को पांच जोन में बांटा है। इसके तहत इंदौर मेट्रो के कुल 28 स्टेशन आएंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपए जबकि अधिकतम 80 रुपए तय किया गया है। हालांकि शुरुआत में जो प्रायोरिटी कॉरिडोर चालू होगा, उसमें न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए रखा गया है। किराया निर्धारण जोन के आधार पर किया गया है जिससे यात्रियों को दूरी के हिसाब से भुगतान करना होगा।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के बीच अहमदाबाद में EV की बिक्री में उछाल, रोज 50 वाहनों की बुकिंग

WMO की चेतावनी, तेज गति से गर्मा रही पृथ्वी, बिगड़ रहा जलवायु संतुलन

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर दहेज के आरोप, 1 करोड़ और कार मांगी, शादी के बाद घर से निकाला

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जनता से अपील

अगला लेख