suvichar

विधायक उषा ठाकुर को भाजपा कार्यकर्ता ने भेजा कानूनी नोटिस

Webdunia
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (15:59 IST)
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र तीन की भाजपा विधायक उषा ठाकुर के खिलाफ पार्टी के ही नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल 2 दिन पूर्व इंदौर में निकली मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इसी क्षेत्र में भाजपा के दो गुटों के कार्यकर्ताओं में लात-घूंसे चले थे। तत्‍पश्चात विधायक ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के विरुद्ध नामजद आरोप लगाए थे। उन्‍हीं में से पार्टी के एक नेता ने ठाकुर को कानूनी नोटिस भेजकर विवाद को हवा दे दी है।


खबरों के मुताबिक, हाल ही में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र के दो गुटों के कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद के बाद भाजपा के कई नेताओं द्वारा एक बैठक कर विधायक ठाकुर को टिकट दिए जाने का विरोध करने की खबरें चर्चा में आई थीं। तत्‍पश्चात विधायक उषा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के विरुद्ध नामजद आरोप लगाए थे, इनमें से एक भाजपा नेता दिनेश खंडेलवाल भी हैं, जो जनभागीदारी समिति के सदस्य के साथ इंदौर जिला कोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक भी हैं।

इसे लेकर दिनेश खंडेलवाल ने एक कानूनी नोटिस विधायक उषा ठाकुर को भेजा है, जिसमें उक्त आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे साल 1990 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विधायक ठाकुर से पूछा कि क्या यह आरोप उनके द्वारा ही लगाए गए हैं, जिनका 3 दिन में जवाब न आने पर मान लिया जाएगा कि ये आरोप उन्होंने ही लगाए हैं तो फिर हम कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का उभार, उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध पर कहां खड़े हैं ब्रिक्स देश

भारत में खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल, NCC कैडेट्‍स की संख्‍या भी बढ़ेगी

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

कतर के ‘रास लाफ़ान’ पर ईरानी हमले से क्या ठप हो जाएगी दुनिया की टेक और हेल्थ इंडस्ट्री? MRI होगी मंहगी, AI चिप्स पर भी पर बड़ा संकट

अगला लेख