dharma sangrah

घर में मुर्गा घुसने पर आपस में भिड़ लिए पड़ोसी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (11:28 IST)
Indore Crime News: इंदौर के चंदन नगर (Chandan Nagar) थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक मुर्गा (cock) पड़ोसी के घर में घुस गया और पड़ोसी इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने अपने पड़ोसी पर डंडे से हमला कर दिया। उसकी पत्नी बीचबचाव करने आई तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के खिजरा पार्क का है, जहां रहने वाली फरियादी ने शिकायत की है कि पड़ोस में रहने वाले जावेद शाह ने मेरे और मेरे परिवार के साथ मारपीट की है। वहीं फरियादी अनवर ने पुलिस को बताया कि उसका पालतु मुर्गा आरोपी जावेद के घर में घुस गया था। इसी बात को लेकर जावेद उसे गालियां दे रहा था। जब उसने गाली देने से मना किया तो पड़ोसी जावेद ने मारपीट शुरू कर दी।
 
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जब उसकी पत्नी रिजवाना बीचबचाव करने आई तो आरोपी ने डंडे से उसे भी मारना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे अनवर को पड़ोसियों ने मिलकर बचाया। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस भी हंसे बिना नहीं रह सकी। आरोपी जावेद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार, बुलेट की रफ्तार

योगी सरकार में एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद से किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

जुलाई में 1616 अंक बढ़ा सेंसेक्स, निवेशकों ने कमाए 11.86 लाख करोड़, कैसा रहेगा अगस्त का पहला हफ्ता?

शादी के सिर्फ 7 दिन बाद हो गया तलाक, नई दुल्‍हन बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं, कोर्ट ने दिया ये फैसला

चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, कैश गिनती, सुरक्षा व पास के लिए सख्त दिशानिर्देश

अगला लेख