इंदौर के डेली कॉलेज में हुई उठापटक, नरेन्द्र झाबुआ व उनका बेटा बाहर

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (10:34 IST)
इंदौर। इंदौर के 150 साल से अधिक पुराने डेली कॉलेज में बुधवार को काफी उठापठक रही। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में हुई शिकायत के बाद बोर्ड आफ गवर्नर्स के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाबुआ और उनके बेटे जयसिंह झाबुआ के आने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन हुआ।
 
अब बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में देवास के व्रिकम सिंह पंवार को अध्यक्ष और भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह (नरसिंहगढ़) को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसी के साथ वर्तमान प्राचार्य नीरज कुमार बधौतिया को सेवा विस्तार देने पर भी रोक लगा दी गई। अब गुरमीत कौर बिंद्रा को नया प्राचार्य चुना गया है। वे डेली कॉलेज के इतिहास में पहली महिला प्राचार्य होंगी। फिलहाल अहमद अंसारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य होंगे।
 
मिली जानकारी के अनुसार सतबीर सिंह छाबड़ा ने भोपाल में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में शिकायत की थी कि वर्ष 2020 में गठित बोर्ड आफ गवर्नर्स में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाबुआ ने अपने बेटे जयसिंह झाबुआ को बोर्ड में अनुचित तरीकों से प्रवेश दिया है। इसके बाद वहां से नोटिस दिए गए और उन्हें हटाने को कहा गया। बुधवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई। इसमें विक्रम सिंह पंवार को अध्यक्ष और राज्यवर्धन सिंह (नरसिंहगढ़) को उपाध्यक्ष चुना गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख