ganesh chaturthi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एमपी के मंत्रियों पर चढ़ा 80 के दशक का खुमार, विजयवर्गीय से लेकर, सिलावट तक, ऐसे रेट्रो लुक में ले रहे तस्‍वीरें

Advertiesment
retro look of leaders
मध्य प्रदेश के सियासतदानों पर इन दिनों 80 के दशक का रेट्रो खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से लेकर तुलसी सिलावट तक, कद्दावर नेता समकालीन राजनीतिक हलचल से इतर विंटेज लुक, क्लासिक शेड्स और पुरानी गाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मंत्रियों का यह अंदाज और एटीट्यूड सिर्फ एक फोटो-सेशन भर नहीं, बल्कि 80s के उस दौर की एक बेहद दिलकश याद ताजा कर रहा है। कुल मिलाकर मंत्री से लेकर भाजपा के दिग्गज नेता तक एआई की मदद से पुराने जमाने के हीरो वाली स्टाइल में तस्वीरें बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

हाथों-हाथ लिया रेट्रो ट्रेंड : दरअसल, सोशल मीडिया में इन दिनों रेट्रो लुक वाले फोटो का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को एमपी के मंत्री और नेताओं पर इन दिनों अस्सी के दशक का खुमार छाया हुआ है। रेट्रो ट्रेंड को नेताओं ने हाथोंहाथ लिया है और अस्सी के दशक की स्टाइल वाली तस्वीरें पोस्ट करने की होड़ मच गई है। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में भाजपा के नेता आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने फिलहाल इस ट्रेंड से दूरी बना रखी है।

इन नेताओं ने बनाया रेट्रो लुक : मध्‍यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, जीतू जिराती सहित कई नेता अपनी 80 के दशक वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एआई की मदद से नेता अस्सी के दशक की स्टाइल, माहौल और लुक वाली तस्वीरें तैयार करवा रहे हैं और उन्हें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं। किसी तस्वीर में नेता ढीली-ढाली जैकेट में नजर आ रहे हैं तो कोई काले चश्मे में पुराने जमाने के हीरो वाला अंदाज दिखा रहा है।

नेताओं की पुरानी झलक का ट्रेंड : दरअसल, 65 से 68 साल की उम्र पार कर चुके कई नेताओं की राजनीति अस्सी के दशक में शुरू हुई थी। यही वजह है कि इस ट्रेंड से उनका जुड़ाव कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। एआई ने नेताओं को अपने पुराने दौर को नए अंदाज में याद करने का मौका दे दिया है। चैट- जीपीटी ने भी अस्सी के दशक की थीम वाला प्रॉम्प्ट तैयार करने का विकल्प दे दिया है। इसके अलावा गूगल जेमिनी और दूसरे एआई टूल के जरिए भी नेता अपने पुराने दौर की झलक सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं।

80 के दशक का रेट्रो लुक ट्रेंड क्या है : 80 के दशक का 'रेट्रो लुक' फैशन का वह दौर था, जिसमें बोल्ड, लाउड और बिंदास स्टाइल हावी था। इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस ट्रेंड की धूम है, उसमें लोग 80-90 के दशक के प्रतिष्ठित पॉप-कल्चर, बॉलीवुड और स्ट्रीट स्टाइल को दोबारा री-क्रिएट कर रहे हैं।

पहनावा: बेल-बॉटम पैंट्स, बड़े कॉलर वाली प्रिंटेड या सैटिन शर्ट, डेनिम-ऑन-डेनिम, लेदर जैकेट और ब्राइट/नियॉन कलर्स।

एक्सेसरीज: ओवरसाइज़्ड या विंटेज शेड्स (चश्मे), गॉगल्स, हैवी मेटल घड़ियां, गोल्ड चेन्स और लेदर बेल्ट।

स्टाइलिंग: बड़ा वॉल्यूम वाले हेयरस्टाइल (जैसे साइड-पार्टेड या वेवी बाल), मूंछों का क्लासिक लुक और विंटेज कारों या एंबेसडर गाड़ियों के साथ पोज देना।

सोशल मीडिया पर क्यों छाया है यह ट्रेंड : नॉस्टैल्जिया यानी पुरानी यादों में खो जाना। यह दौर आज की पीढ़ी के लिए एक 'नॉस्टैल्जिक एस्केप' (पुरानी यादों की ताज़गी) की तरह है, जो उन्हें सिनेमा के उस क्लासिक युग से जोड़ता है।

पॉप-कल्चर और सिनेमा का प्रभाव: 'स्टेंजर थिंग्स' जैसी वैश्विक सीरीज़ और हालिया बॉलीवुड गानों/फिल्मों ने इस दशक के वाइब को फिर से कूल बना दिया है।

विजुअल अपील: ब्राइट कलर्स, एटीट्यूड और विंटेज गाड़ियों का कॉम्बिनेशन फोटो और इंस्टाग्राम रील्स में बहुत आकर्षक (Aesthetic) दिखता है।

सेलेब्रिटी और पॉलिटिकल ट्रेंड: जब राजनेता, अभिनेता और प्रभावशाली हस्तियां (जैसे एमपी के मंत्री) ऐसे लुक में तस्वीरें शेयर करते हैं, तो यह जनता और युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NSE के IPO का साइज हुआ कम, अब इतने करोड़ रुपये का होगा इश्यू