sundarkand
✕

MP बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित, वानखेड़े और रणदिवे समेत 4 महामंत्री और 9 उपाध्यक्ष, ये है सभी नामों की सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (18:18 IST)
लंबे समय से अटकी हुई बीजेपी की मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा गुरुवार को की गई। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई कार्यकारिणी की सूची आज जारी की है। नई कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए।

कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है।

कार्यकारिणी में ये नाम : प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए हैं। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदयाल जाटव शामिल हैं। वहीं, चार महामंत्री में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, के नाम शामिल हैं। जबकि 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल हैं। कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को बनाया गया है।

चार मोर्चा अध्‍यक्ष घोषित : हेमंत खंडेवाल ने चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा का अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा का अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा का अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष पवन पाटीदार को बनाया गया है। 
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख