Dhanteras
✕

MP Metro : भोपाल से पहले इंदौर में दौड़ेगी मेट्रो, अगले हफ्ते होगा कोच का ट्रायल

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (20:03 IST)
Metro rail project in Indore : मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना का काम तेजी से जारी है। शहर में मेट्रो रेल की यात्री सेवा के तहत वाणिज्यिक परिचालन शुरू किए जाने से पहले लोक परिवहन के इस आधुनिक साधन को सितंबर में 5.9 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर परखा जाएगा।
 
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक-तीन के बीच 5.9 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर तीन डिब्बों वाली मेट्रो रेल का प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) किया जाना है। अधिकारी के मुताबिक इस फासले में कुल पांच स्टेशन पड़ेंगे।
 
एमपीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने इंदौर में मेट्रो रेल के प्रायोगिक परीक्षण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बताया, मेट्रो रेल के प्रायोगिक परीक्षण के लिए आवश्यक सभी काम तय समय पर चल रहे हैं। इस परीक्षण की तैयारियां 10 सितंबर तक तकरीबन पूरी हो जाएंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी के बाद 15 सितंबर के आसपास यह परीक्षण किया जा सकता है।
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि मेट्रो रेल के तीन डिब्बे सितंबर के पहले हफ्ते में इंदौर पहुंच जाएंगे। सिंह ने बताया कि ये डिब्बे गुजरात के वडोदरा के पास स्थित सावली के एक संयंत्र से सड़क मार्ग से भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम अगले साल अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक इस लोक परिवहन साधन में यात्रियों को बैठाकर वाणिज्यिक परिचालन मई 2024 से शुरू किया जा सकता है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। इसके तहत शहर में करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख