dharma sangrah

इंदौर में MCA स्‍टूडेंट ने लगाई फांसी, सहेलियों ने बताया क्‍यों थी परेशान, एक साल से कर रही थी परीक्षा की तैयारी

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
सोमवार, 22 जून 2026 (15:19 IST)
इंदौर से लगातार आत्‍महत्‍याओं की खबरें सामने आ रही हैं। रविवार को एक MCA की छात्रा ने फांसी लगा ली। मृतक छात्रा परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा परीक्षा को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम रेखा (22) पिता उत्तम गाढे मूल निवासी बुरहानपुर थी। वह पिछले एक साल से इंदौर में रहकर चमेली देवी कॉलेज से MCA की पढ़ाई कर रही थी।

सहेलियां लौटीं तो लटका मिला शव : जानकारी के मुताबिक  रविवार रात करीब 11 बजे रेखा की सहेलियों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि रविवार शाम सहेलियों ने उसे राजबाड़ा घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया था। बाद में जब सहेलियां वापस लौटीं तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सहेलियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रेखा MCA सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। उसके कुछ पेपर खराब हो गए थे, जिसके कारण वह काफी स्‍ट्रेस में थी। पिछले कुछ दिनों से वह पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी और परेशान रहने लगी थी।

पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख