इंदौर में गोगादेव की छड़ियों का सामूहिक पूजन

Webdunia
सोमवार, 26 अगस्त 2024 (14:00 IST)
worship of Gogadev sticks: इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था पुरुषार्थ द्वारा सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर सभी के लोकदेवता श्री जाहरवीर गोगादेव जी के निशानों (छड़ियों) का भव्य सामूहिक पूजन आयोजित किया गया, जिसमे इंदौर के वाल्मीकि समाज के 40 से अधिक गोगादेव जी भक्त मंडल ने परंपरागत रूप से निशानों के साथ भाग लिया।
 
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं वाल्मीकि धाम आश्रम उज्जैन के पीठाधीश्वर उमेशनाथजी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर गोगादेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने आशीर्वचन दिए। महाराजश्री द्वारा सभी दलों का सम्मान भी किया गया।
 
संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि  इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (गुरूजी) सहित संघ के प्रान्त पदाधिकारी शैलेन्द्र महाजन, रूपेश पाल, विहिप के प्रान्त पदाधिकारी गिरधारीलाल कुमावत, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी दीपक जैन टीनू, पार्षद मलखान कटारिया, पूर्व पार्षद कमल यादव, प्रेम जारवाल, सुभाष चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी, रामेश्वर चौहान, राकेश गोयल, संघ के सामाजिक समरसता प्रमुख जीतेन्द्र शर्मा, अग्रवाल समाज के प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के समाजजन उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता, मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तानी को लगाई लताड़

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग करेंगे रूस की यात्रा, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Indore Weather News: इंदौर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ तेज बारिश, कई जगह गिरे ओले

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

अगला लेख
More