sawan somwar

कुत्‍ता बनकर कलेक्‍टर के सामने पहुंचा शख्‍स, देखकर हर कोई रह गया दंग, वजह भी है चौंकाने वाली

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 (14:54 IST)
खंडवा जिले में (इंदौर संभाग के अंतर्गत) कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में एक अनोखी घटना देखने को मिली, जहां एक युवक कुत्ते का मुखौटा (डॉगी मास्क) पहनकर कलेक्‍टर के पास पहुंच गया। दरअसल, यह अनोखा प्रदर्शन नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक (मुल्लू) राठौर के नेतृत्व में किया गया।

क्‍यों किया ऐसा : प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चार साल में नसबंदी पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई और इस दौरान 13,000 से अधिक लोगों को कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं। ऐसे यह प्रशासन की पूरी तरह से नाकामी है।

इंसानों की नहीं सुनी तो यह खुद अपनी लड़ाई लड़ेगा : मुल्लू राठौर ने कहा कि यह कुत्ता दिल्ली से पढ़कर आया है और इसने कहा है कि अब वह खुद जाकर एफआईआर करवाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम को यह भी पता नहीं है कि कुत्तों का बधियाकरण बंद है या चालू।

यह कुत्ता खुद अपनी लड़ाई लड़ेगा : उन्होंने कहा कि जब नगर निगम इंसानों की समस्याएं नहीं सुन रहा है तो अब यह कुत्ता खुद अपनी लड़ाई लड़ेगा। राठौर ने कानूनी कार्रवाई करने और हाईकोर्ट तक जाने की बात भी कही।

कुत्तों के नाम पर 40 लाख का घोटाला : नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने आरोप लगाया कि खंडवा नगर निगम ने कई मामलों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले नाश्ते के नाम पर साढ़े चार करोड़ रुपये और अब कुत्तों के नाम पर 40 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है।

चार साल में 13,225 लोगों को कुत्तों ने काटा : राठौर ने दावा किया कि पिछले चार साल में 13,225 लोगों को कुत्तों ने काटा है। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट की समस्या को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नजर नहीं आया। नगर निगम की व्यवस्थाओं से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी परेशान हैं।

बता दें कि शहर में डॉग बाइट की बढ़ती समस्या और कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर हो रही गड़बड़ी के विरोध में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने जो अनोखा तरीका अपनाया उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

नवीनतम

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख