biodatamaker

रिश्तों को किया शर्मसार, अवैध संबंधों को लेकर मामी ने भानजे के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

Webdunia
बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (17:30 IST)
इंदौर। इंदौर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बंद बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और भानजे को गिरफ्तार किया है। मामी और भानजे के अवैध संबंधों के चलते मृतक को रास्ते से हटाने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को एक सुनसान खाली मैदान के खेत में फेंक दिया गया था।
 
एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के 155, संगम नगर में पुलिस को 2 दिन पहले मिले बोरे में बंद शव के हाथ पर बंधे मिले थे। शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान देवेन्द्र अग्रवाल के रूप में की थीं।
 
पुलिस ने अंधे कत्ल के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और भानजे को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र के भानजे विक्की के अपने ही मामी नेहा से प्रेम-प्रसंग थे और मृतक देवेन्द्र पिछले 13 माह से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।
 
मृतक जब अपनी पत्नी के घर पहुंचा तो वहां पत्नी नेहा और भानजे विक्की द्वारा गला दबाकर देवेन्द्र की हत्या कर दी गई और शव को बोरी में बांधकर लोडिंग रिक्शा की मदद से देर रात संगम नगर में कासलीवाल के खाली पड़े खेत में फेंक दिया गया।
 
घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों ही आरोपी मृतक की पत्नी नेहा और भानजे विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

अगला लेख