Hanuman Chalisa

किन्नर सब कुछ कर सकते हैं, उनकी उपेक्षा न करें : महामंडलेश्वर त्रिपाठी (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (18:18 IST)
इंदौर। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि हमने उस धारणा को तोड़ा है, जहां कहा जाता है कि किन्नर कुछ नहीं कर सकते।
 
शहर के अटलबिहारी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 'किन्नर सभ्यता, संस्कृति और साहित्य : चिंतन और चुनौतियां' विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्‍य अतिथि के रूप में किन्नर अखाड़े की मुखिया लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि हमने एशिया की पहली ऐसी संस्था 'अस्तित्व' बनाई थी, जिसमें प्रेसीडेंट से लेकर चपरासी तक सभी किन्नर थे। इसके माध्यम से यह धारणा टूटी कि किन्नर कुछ नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि आज मैं जो भी कुछ हूं अपने गुरुओं की बदौलत हूं। मैंने ऐसे कार्य किए हैं, जो अच्छे-अच्छे मर्द नहीं कर पाते। त्रिपाठी ने कहा कि समाज में किन्नरों की उपेक्षा होती है, जो कि सही नहीं है। लैंगिक समानता के लिए शिक्षा में बदलाव की जरूरत है। देवी सरस्वती भी व्यक्ति देखकर ज्ञान नहीं देतीं। ज्ञान तो उसे मिलता है जो ज्ञान का भूखा होता है।
 
कार्यक्रम के दोनों सत्रों की अध्यक्षता प्राचार्य वंदना अग्निहोत्री ने की। दूसरे सत्र की मुख्य अतिथि किन्नर संघ भोपाल की अध्यक्ष देवी रानी थीं। इस अवसर पर साहित्यकार, पत्रकार निर्मला भुराड़िया, आत्माराम शर्मा, डॉ. सोनाली नरगुंदे, प्रो. डेव पलोविक (स्लोवाकिया) डॉ. कला जोशी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनूप व्यास आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

नवीनतम

लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन, लोग बोले- अक्सर ऐसा होता है, रेल विभाग ने बैठाई जांच

शोपियां में मुठभेड़, गौशाला से मिला लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनी का शव, पुलिस बोली- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में, दतिया उपचुनाव और पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता की सजा घटी लेकिन चुनौतियां नहीं

Weather Update : मानसून का कहर : महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्थान में कई शहर पानी-पानी, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

अगला लेख