Publish Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:23 IST)
Updated Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:26 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने महिला दिवस के मौके पर अरण्य नगर में अनोखा विद्युत जोन बनाया है। इस जोन की विशेषता है कि यहां सभी 25 कर्मचारी महिलाएं हैं। इन महिलाओं ने जोन पर कामकाज संभाल लिया है।
इस जोन को विधिवत उद्घाटन महिला दिवस 8 मार्च को किया गया। यह देश का पहला ऐसा बिजली जोन होगा। सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। इस जोन का सारा कार्य जैसे बिल बनाना, मीटर रीडिंग, बिल जमा करना, बिल राशि वसूलना, कनेक्शन काटना व जोडना जोन पर आने वाली शिकायतों का समाधना करना। नए कनेक्शन जारी करना, ट्रांसफार्मर या लाइन का रखरखाव व प्राथमिक सुधार कार्य सभी कार्य महिलाएं करेंगी।
इस जोन पर सहायक यंत्री के रूप में भाग्यश्री दागोड़ व कनिष्ठ यंत्री के रूप में अंशिका खरे पदस्थ की गई हैं। इसके अलावा अन्य कार्य के लिए भी महिलाएं ही तैनात की गई है। जोन मुख्यालय को पिंक स्वरूप दिया गया है। यही नहीं इंजीनियरों का वाहन व फ्यूज काल अटेंड करने जाने वालों के लिए वाहन भी पिंक कलर का होगा। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:23 IST)
Updated Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:26 IST)