dipawali
✕

इंदौर में TCS, इंफोसिस के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (15:10 IST)
Indore news in hindi :  सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, टीसीएस और इंफोसिस के इंदौर स्थित परिसरों के पास मंगलवार को तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग ने इस जंगली जानवर की तलाश में अभियान शुरू किया। तेंदुए की खबर से लोगों में दहशत फैल गई।
 
इंदौर के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) एमएस सोलंकी ने बताया कि हमें सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना पर हमने बचाव दल को इस क्षेत्र में भेजा है और तेंदुए की तलाश की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आईटी कंपनी के कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि वे बचाव अभियान पूरा होने तक अपने दफ्तर से बाहर न निकलें।
 
शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इन्फोसिस अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) चलाती हैं। दोनों कंपनी के विशाल परिसर एक-दूसरे से सटे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख