Daily Horoscope
✕

खजराना मंदिर में नई आकर्षक पैकिंग में मिलेगा लड्डू प्रसाद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (10:33 IST)
Khajarana news in hindi : इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति नई आकर्षक पैकिंग में लड़्डू प्रसाद बेचने की तैयारी कर रही है।
 
मंदिर परिसर में लड्डुओं की दुकानों पर 450 से लेकर 500 रुपए तक प्रति किलो भक्तों को चढ़ाने के लिए लड्डू बेचे जा रहे हैं। जबकि शुद्धता की 100% गारंटी के साथ खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मात्र 320 रुपए प्रति किलो बेसन के लड्डू बेचने के लिए काउंटर खुला है। इसके बावजूद भी इस काउंटर से कम भक्त ही लड्डू प्रसाद नहीं खरीदते हैं।
 
प्रबंध समिति द्वारा इस पर विचार किया गया तो पाया गया कि लड्डू प्रसाद विक्रय के लिए की जा रही पैकिंग आकर्षक नहीं होने के कारण भी भक्ति प्रबंध समिति की दुकान से कम ही लड्डू खरीदते हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लड्डू प्रसाद की पैकिंग को अब बदला जा रहा है।
 
अब भंवरी लाल, उत्तम भोग जैन मिठाई भंडार जैसे शहर के जानी मानी मिठाई की दुकान जैसी आकर्षक पैकिंग में खजराना गणेश मंदिर का लड्डू प्रसाद विक्रय किया जाएगा। इसके लिए भंवरी लाल मिठाई वालों द्वारा निशुल्क पैकिंग उपलब्ध कराया जाएगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख