Publish Date: Thu, 05 Dec 2019 (11:19 IST)
Updated Date: Thu, 05 Dec 2019 (11:22 IST)
इंदौर। मानव तस्करी, अतिक्रमण, लूट व अन्य मामलों में आरोपित जीतू सोनी के अवैध निर्माणों को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया।
खबरों के अनुसार गीता भवन चौराहा स्थित होटल माय होम, कनाड़िया रोड स्थित सोनी के बंगले, साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस ओ2 और न्यू पलासिया स्थित ओ2 कैफे के अवैध हिस्सों को नगर निगम द्वारा तोड़ा गया।
जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने चारों जगह मुआयना करने व दस्तावेज जुटाने के साथ ही कार्रवाई की रूपरेखा पहले से तैयार कर ली थी। गुरुवार सुबह यह कार्रवाई की गई।