Hanuman Chalisa

Indore: जेल में चल रहा था सर्चिंग अभियान, शौचालय में कैदियों की करतूत देख चौंकी पुलिस

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (21:48 IST)
इंदौर की केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी द्वारा शौचालय में छिपाया गया मोबाइल फोन और बिस्किट के रैपर में छिपाया गया सिम कार्ड बरामद किया गया है।  केंद्रीय जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जेल में चलाए गए नियमित तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि हत्या के प्रयास के आरोप का सामना कर रहे जुबैर (40) ने बिस्किट के रैपर में सिम कार्ड छिपा रखा था।
 
उन्होंने बताया कि सिम कार्ड की बरामदगी के बाद हमने जेल परिसर में मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। जुबैर ने जेल के शौचालय में प्लास्टिक की थैली में लपेट कर मोबाइल फोन छिपा रखा था जिसे सफाई कर्मियों की मदद से बरामद कर लिया गया। 
 
सोनकर ने बताया कि जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड की बरामदगी के बाद विचाराधीन कैदी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख