sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

Advertiesment
love jihad
इंदौर से सटे देवास में लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने IT कंपनी TCS में काम करने वाली एक अधिकारी को अपना शिकार बना लिया। पीड़ित युवती ने हिंदू युवक महेंद्र सिंह चंद्रावत उर्फ शाहरुख बेग पर शादी का झांसा देकर रेप करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये ठग लेने का गंभीर आरोप लगाए हैं। 

आरोपी शाहरुख बेग को पिछले दिनों इंदौर राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर देवास के सेंट्रल कोतवाली थाने की पुलिस के हवाले किया था, जहां पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मीडिया को पूरी कहानी बताई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवती के आरोपों के मुताबिक, उसकी आरोपी से पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। 

महेंद्र चंद्रावत बताया था नाम : आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताते हुए खुद को देवास का रहने वाला और ई-कॉमर्स, प्रॉपर्टी सहित कई कारोबार से जुड़ा बताया। युवती का आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बावजूद दोस्ती के नाम पर आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया। वहां घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए।

युवती का दावा है कि बाद में उसे आरोपी की वास्तविक पहचान और उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी शाहरुख उर्फ महेंद्र चंद्रावत ने निजी फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अलग-अलग तरीकों से करीब 8 से 10 लाख रुपए ले लिए। शाहरुख ने उसके नाम पर कई लोन और मोबाइल फोन लिए, जिनकी EMI का भुगतान वह अभी भी कर रही है। इंदौर के राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शाहरुख बेग उर्फ महेंद्र चंद्रावत को पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस के हवाले किया। देवास पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता