sundarkand

ऑनलाइन गेम में ठगाया इंदौर का पुलिसकर्मी, 11 लाख रुपए के लालच में गंवाए ढाई लाख

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (21:46 IST)
इंदौर। इंदौर में एक पुलिस आरक्षक भी ऑनलाइन गेमिंग में ठगी का शिकार हो गया। दरअसल आरक्षक ने हांगकांग से संचालित होने वाले एक गेम में 11 लाख रुपए से ज्‍यादा जीते, लेकिन जीत की राशि मिलना तो दूर उसने इन जीते हुए रुपयों को अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश में ढाई लाख रुपए गंवा दिए।

खबरों के अनुसार, इंदौर पुलिस के एक आरक्षक ने होम डॉट लककूल डॉट इन नाम की वेबसाइट से ऑनलाइन गेम ऐप डाउनलोड किया था। गेम खेलने के दौरान आरक्षक को ऑनलाइन गेम ऐप के वॉलेट (गेटवे) में 11.29 लाख रुपए जीतना दिखाया गया।

बाद में आरक्षक ने जीते हुए रुपयों को अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन ऐप ही बंद हो गया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद आरक्षक ने राज्य सायबर सेल में शिकायती आवेदन दिया।

इसके बाद सायबर सेल ने जानकारी निकाली और बैंक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन रुकवाया और रुपए वापस आरक्षक के खाते में जमा करवाए। पुलिस इस ऐप की जड़ तक जाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

अगला लेख