ramcharitmanas
✕

चोरी के बाद माल का 25% हिस्सा मंदिर में चढ़ाते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (12:41 IST)
इंदौर। इंदौर पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा है, जो कि चोरी के बाद माल का 25% हिस्सा राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाते थे और भगवान से प्रार्थना करते थे कि हे प्रभु! अगली घटना के लिए सफलता मिले। कभी पकड़े न जाएं जिससे कि वह लगातार भगवान के दरबार में आ सकें और उन्हें चढ़ावा चढ़ा सके। भगवान गलत काम में कभी भागीदार नहीं होते हैं। लेकिन इनकी सारी चालाकी धरी रह गई और ये चोर इंदौर शहर की तुकोगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गए तथा इनका एक साथी फरार है। ये चोर, चोरी से पहले घर में पहले नौकर बनकर दाखिल होते और मौका मिलते ही हाथ की सफाई दिखाकर फरार हो जाते।
 
थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को साड़ी कारोबारी पलाश जैन के घर चोरी हुई थी। उनके बंगले में काम करने वाले नौकर सुनील कीर और दिलीप कीर फरार थे। दोनों राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बाइक और चोरी के 50 हजार नकद और साढ़े तीन लाख रुपए का सामान मिला है।
 
सुनील और दिलीप चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान स्थित सांवलिया सेठ मंदिर जाते थे। वहां चोरी के सामान में से 25% हिस्सा भगवान को चढ़ा कर आते थे। आरोपियों ने पूछताछ में कई शहरों में वारदात करना कबूला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में पहले नौकरी का बहाना बनाकर बंगले व मकानों में काम ढूंढा करते थे। नौकरी लगते ही घरों में रुपए वह सोने-चांदी के जेवर और रुपए लेकर फरार हो जाते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख