इंदौर में कांग्रेसियों पर चली वाटर केनन और हुआ लाठीचार्ज! कार्यकर्ता घायल

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2023 (16:37 IST)
इंदौर। Indore News in Hindi : भाजपा (BJP) की जनता से वादाखिलाफी के आरोप को लेकर सोमवार को इंदौर नगर निगम के मुख्यालय के बाहर उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। मीडिया खबरों के मुताबिक उन पर लाठीचार्ज भी किया गया।
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सालभर पहले हुए नगर निगम चुनावों के घोषणा पत्र में किए गए अपने वादे के उलट स्थानीय नागरिकों पर करों का बोझ 'पिछले दरवाजे से' बढ़ा दिया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के घेराव के लिए बैरिकेड लांघकर जबरन भीतर घुसने की कोशिश करने लगे, तब उन पर पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर किया गया।
<

नगर निगम चुनाव में BJP ने घोषणा की थी हम संपत्तिकर नहीं बढ़ाएँगे और बजट के दौरान भी यही दोहराया तो फिर 531 कालोनियों का संपत्तिकर चोरी से बड़ाकर जनता के साथ कुठाराघात क्यों किया जा रहा है। अवैध कालोनियों को एक साथ वैध न कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी यह अन्याय… pic.twitter.com/4JTmQy0fwu

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 3, 2023 >
30 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि : नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों के घोषणा पत्र और चुनाव जीतने के बाद निगम के बजट सम्मेलन में जनता से वादा किया था कि करों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन पिछले दरवाजे से अलग-अलग करों में 30 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि करके शहर के नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया गया है।
 
कई कार्यकर्ता घायल : युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान ने दावा किया कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कथित बल प्रयोग से उनकी आंख में चोट लगी और पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर का पुतला भी फूंका।  भाषा Edited By : Sudhir Sharma
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

Ujjain : युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 7 लोग हिरासत में, गांव में तनाव

FIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची लोक गायिका नेहा राठौर, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का है आरोप

Mock dril: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित 5 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी

शहबाज शरीफ पहुंचे ISI मुख्यालय, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर ली जानकारी

Indus Water Treaty : भारत के हक का पानी भारत में रुकेगा, पाकिस्‍तान से तनाव के बीच बोले PM मोदी

अगला लेख
More