Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने शराबी ड्राइवरों की इंदौर नगर निगम खुद करेगा जांच, 60 ब्रेथ एनालाइजर खरीदे, आदेश के बाद चालकों में हड़कंप

नगर निगम वाहन चालकों की आए दिन मिलती हैं कईं शिकायतें

Advertiesment
indore IMC
शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाले और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले निगम ड्राइवरों पर अब नगर निगम का शिकंजा कसने लगा है। आए दिन मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद, निगम प्रशासन ने खुद अपने ड्राइवरों की जांच करने का कड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 60 नए ब्रेथ एनालाइजर खरीदे गए हैं, जिनकी मदद से औचक निरीक्षण कर शराब पीने वाले ड्राइवरों की तुरंत पहचान की जाएगी। जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर लापरवाही बरतने वालों पर इस सख्ती से निगम महकमे में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम (Municipal council) की हल्ला गाडिय़ों (Noisy vehicles) से लेकर कई बड़ी गाडिय़ों के वाहन चालकों (Vehicle drivers) पर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप लगते रहे हैं। इसी के चलते अब निगम कमिश्नर के निर्देश पर हर झोन और जीटीएस पर हल्ला गाडिय़ों से लेकर कई वाहनों के ड्राइवरों की जांच ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से की जाएगी और एक अलग से टीम भी रहेगी, जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर सडक़ों पर ही निगम वाहन रोककर उनके चालकों की जांच करेगी।

नगर निगम के पास करीब 1200 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन हैं और इनमें सर्वाधिक वाहन स्वास्थ्य विभाग के हैं, जो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर वार्डों में कचरा उठाने के कार्यों में लगाए जाते हैं। इसके अलावा शहरभर में बने कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर भी बड़े वाहन तैनात रहते हैं, जो स्टेशनों से कचरा भरकर देवगुराडिय़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं कि कई निगम वाहनों के ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहे हैं।

इन आरोपों के चलते अब निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर नगर निगम ने 60 से ज्यादा ब्रिथ एनालाइजर खरीदे हैं। इनकी मदद से शराबी वाहन चालकों को पकड़ा जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इनमें से अधिकांश ब्रिथ एनालाइजर झोनलों पर तैनात वाहन प्रभारियों और जीटीएस पर तैनात अधिकारियों को दिए गए हैं। हर रोज सुबह वाहन लेकर निकलने के दौरान चालकों की जांच की जाएगी, ताकि पता लग सके कि वे शराब पीकर तो नहीं आए हैं। इसके अलावा एक टीम बनाई गई है, जो शहरभर में निरीक्षण पर रहेगी और इन टीमों के पास ब्रिथ एनालाइजर रहेंगे और वे सड़कों पर भी गुजर रहे निगम वाहनों के चालकों की जांच करेंगे। पिछले कुछ दिनों से निगम वाहन से कई दुर्घटनाएं भी हुई थीं और उसके बाद से निगम ने कई वाहन चालकों को वाहन सावधानी से चलाने के साथ-साथ उन्हें एक बार फिर से अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनिंग दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम