Hanuman Chalisa

खामेनेई की मौत का इंदौर में मातम, मोलाना बोले, शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी, जो मिट्टी में गया उसे मुर्दा मत समझना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 मार्च 2026 (13:51 IST)
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत का मातम मध्‍यप्रदेश के इंदौर में मातम मनाया गया। ईरान में जो हुआ उसे लेकर इंदौर के शिया समुदाय ने गहरा शोक और आक्रोश जताया।

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को मुस्लिम जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। कई शहरों में कैंडल मार्च निकाले गए और पुतले फूंके गए जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंदौर में तो मातम मनाते लोग रोते नजर आए।

बता दें कि ईरान, इजरायल और अमेरिका में जंग के बाद एमपी के 700 से ज्‍यादा लोग यूएई में फंसे हैं। वे भारत सरकार से वापसी इंतजाम के लिए अपील कर रहे हैं। इस बीच जंग जारी है। कहीं खामेनेई की मौत पर जश्‍न है तो कहीं मातम मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर में मातम मनाया गया।

शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी : इंदौर में मातम मनाते लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए एक मौलाना ने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा है कि वो चले गए तो बात खत्म हो गई तो शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी। कुरान में कहा गया है कि वो जो मिट्टी के नीचे चला गया है उसे मुर्दा मत समझना… वो जिंदा है। वो जिंदा है जो जमीन के नीचे चला गया। मुर्दा वो हैं जो जमीन पर चल रहे हैं। ऐसे लोगों का जमीर इतना मुर्दा हो गया है कि जालिम के खिलाफ आवाज नहीं निकाल पा रहे हैं।

वो मुसलमान भी मुर्दा हैं जो : मौलाना ने आगे कहा कि अमेरिका और इजराइल तो पहले से ही मुर्दा हैं। मैं तो खुद उन मुसलमानों को मुर्दा कह रहा हूं, जिन्होंने अमेरिका और इजराइल को यह इजाजत दी, जिसके बाद अमेरिका ने उनको अड्डों को अपना ठिकाना बनाया और वहां से हमले किए। ये मुसलमान हुकूमतों के हुक्मरान, ये सउदी, ये दुबई, ये यूएई क्यों खामोश बैठे हैं। इनकी जुबां पर क्यों ताला लगा हुआ है। अमेरिका और इजराइल से पहले ये लानत के हकदार हैं।

हमें शहादत का जाम मुबारक : मौलाना ने आगे कहा कि यही दुबई वाले हैं जिन्होंने अमेरिका का साथ दिया। इस बयान पर भीड़ अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगती है। मौलाना आगे कहते हैं कि इन मुल्कों के हुक्मरान जाकर अमेरिकियों के तलवे चाटते हैं। तुम्हें तलवे चाटना मुबारक हो हमें तो शहादत का जाम मुबारक रहेगा। रहबर तो इस रमजान के पाक महीने में इमान से जाकर मिल गए लेकिन उनका पैगाम जिंदा है। उनके पैगाम को जिंदा रखना आपका काम है।

एमपी के 700 से ज्‍यादा लोग फंसें : बता दें कि मध्य प्रदेश के 700 से अधिक यात्री यूएई में फंस गए हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल हैं। उड़ानें रद्द होने की वजह से ये लोग दुबई और शारजाह के हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर वहां बिगड़ते हालात और धमाकों की जानकारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए मदद की अपील की है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराटजन का नामांकन रद्द होने का मामला

क्या TMC और NCP लौटेंगे कांग्रेस में? BJP के खिलाफ महागठबंधन 2.0

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी

Top News 11 June: पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज, आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज

ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा

अगला लेख