Hanuman Chalisa

इंदौरवासियों ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 ही दिन में लगाए 11 लाख से ज्यादा पौधे

अमित शाह ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 14 जुलाई 2024 (20:00 IST)
Indore made a world record : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रारंभ किए गये एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान पितरेश्वर हनुमान धाम में पौधारोपण किया। 

इंदौरवासियों ने 1 ही दिन में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी BSF की रेवती रेंज पर आयोजित एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण किया। शाह ने प्रदेश में 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का भी शुभारंभ किया।

ALSO READ: अमित शाह ने MP के 55 जिलों में ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया
'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। पौध-रोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें।
<

24 घंटे के भीतर सर्वाधिक वृक्ष लगाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश शासन के नाम बना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राप्त किया गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र।#record#guinnessworldrecord #indore #एक_पेड़_माँ_के_नाम_MP#एक_पेड़_मॉं_के_नाम pic.twitter.com/5YDV7RpW6c

— Collector Indore (@IndoreCollector) July 14, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख