khatu shyam baba

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाका, गैस सिलेंडर भी फटे, 8 लोग जिंदा जले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 मार्च 2026 (08:37 IST)
Photo : Dharmendra Sangle
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी एनेक्स में देर रात भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक गाड़ी की चार्जिंग के दौरान धमाके के बाद गैस सिलेंडरों में विस्फोट से आग फैलने की बात सामने आई है।

भयावह आग की वजह से मनोज पुगलिया के साथ ही विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, सिमरन, राशि सेठिया और टीनू की मौत हो गई। हादसे में सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित घायल हुए हैं।

<

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी एनेक्स में देर रात भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ी की चार्जिंग के दौरान धमाके के बाद गैस सिलेंडरों में विस्फोट से आग फैलने की बात सामने आई हैhttps://t.co/9Xldu0bbZd#indore pic.twitter.com/9qOO1BuW4S

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 18, 2026 >हादसे के तुरंत बाद इंदौर के कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

घर में रखे 4 सिलेंडर फटे

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। यहां गैस की कई सिलेंडर रखे हुए थे। इससे 4 गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हुए, जिसने पूरे मकान को आग की चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक लॉक में बिजली बंद होने से दरवाजे खुल नहीं पाए, जिस कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। पारिवारिक आयोजन के चलते कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे, जिससे हादसे की त्रासदी और बढ़ गई।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि आग लगने से हुई जान-माल की हानि से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया गया है।
<

Deeply pained by the loss of lives in a fire mishap in Indore, Madhya Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of the injured.

<

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…

— PMO India (@PMOIndia) March 18, 2026 >

क्या बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

घटनास्थल पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और चिंताजनक घटना है। आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो चिंता की बात है। हमने अधिकारियों से घटना की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया जा सके। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
Show comments

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

9 साल में दीं 9 लाख सरकारी नौकरियां, योगी राज में बदली कानून व्यवस्था की तस्वीर

हार्मूज के रास्ते भारत आया एक और जहाज, 80,886 मीट्रिक टन कच्चे तेल से मिलेगी राहत

दक्षिण गुजरात की सड़कों का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री पटेल ने 1185 करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

LIVE: दिल्ली से इंदौर तक आग का कहर, 2 घटनाओं में 17 की मौत

मध्य पूर्व में युद्ध की बड़ी कीमत, हर दिन 1 अरब डॉलर की बर्बादी