Hanuman Chalisa

इंदौर का करोड़पति भिखारी, सराफा व्यापारियों को देता था कर्ज, जानिए कितनी संपत्ति का है मालिक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 जनवरी 2026 (16:10 IST)
Indore Bagger News : इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के अभियान के दौरान एक ऐसा करोड़पति भिखारी सामने आया जिसकी संपत्ति ने सभी को दांतों तले अंगुलियां चबाने को मजबूर कर दिया। शहर के सराफा बाजार में रेंगकर चलने वाले इस दिव्यांग, जिसे लोग असहाय समझकर दान देते थे, वास्तव में करोड़ों की संपत्ति का स्वामी निकला है।
 
मांगीलाल नामक इस व्यक्ति के पास शहर के विभिन्न इलाकों में तीन मकान हैं। उसके पास एक लग्जरी कार और तीन ऑटो रिक्शा भी हैं। इतना ही नहीं वह भीख से एकत्रित हुई बड़ी रकम को सराफा बाजार के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को ऊंचे ब्याज पर उधार देता था। वह हर हफ्ते इन दुकानदारों के पास जाकर अपना ब्याज वसूलता था। प्रशासन अब उसकी आय के स्रोतों और उसकी संपत्तियों के कानूनी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहा है।
 
मांगीलाल पिछले कई वर्षों से सराफा बाजार क्षेत्र में सक्रिय था। वह कभी भी सीधे तौर पर लोगों से पैसे नहीं मांगता था। वह अपने हाथों को जूतों के भीतर डालकर और पीठ पर बैग लटकाकर जमीन पर रेंगते हुए चलता था। उसकी दयनीय स्थिति को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग खुद ही उसे रुपए या सिक्के दे देते थे।
 
प्रशासन की पुनर्वास टीम ने जब उससे पूछताछ की तो पता कि मांगीलाल की औसत कमाई 500 से 1,000 रुपए प्रतिदिन है। जब उसे पुनर्वास केंद्र ले जाने की बात कही, तब उसने बताया कि वह कोई साधारण भिखारी नहीं है, बल्कि उसके पास काफी संपत्ति है।
 
मांगीलाल उसने अपनी दिव्यांगता का लाभ उठाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी एक घर प्राप्त किया था। उसके पास खुद की स्विफ्ट डिजायर कार है जिसे चलाने के लिए उसने एक निजी ड्राइवर भी रखा हुआ है। उसके तीन ऑटो रिक्शा शहर में किराए पर चलते हैं जिससे उसे नियमित आय प्राप्त होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली

हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का अब होगा इलाज, 9 करोड़ का इंजेक्‍शन लगेगा, जमा हुए 8 करोड़ 23 लाख

मोतीलाल ओसवाल ने सुझाए ये 5 दमदार स्टॉक्स! लिस्ट में SBI और टाटा स्टील भी शामिल, जानें ब्रोकरेज के नए टारगेट

इस्लामाबाद MoU : पाकिस्तान की कूटनीतिक जीत, लेकिन असली फायदा भारत को कैसे?

अगला लेख