Hanuman Chalisa

इंदौर में उम्मीदवार 10 हजार सिक्के लेकर पहुंचा नामांकन करने, अधिकारियों के पसीने छूटे

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (10:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए 10 हजार रुपए की जमानत राशि के लिए 1-1 रुपए के 10 हजार सिक्के लेकर पहुंचा। इस उम्मीदवार ने इंदौर के जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के सामने 10 हजार सिक्कों का ढेर लगा दिया। यह देखकर अधिकारियों के पसीने छूट गए।


इन सिक्कों को गिनने में निर्वाचन कार्यालय के पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाया गया। इन्होंने डेढ़ घंटे में 10 हजार रुपए के सिक्के गिने। अधिकारी ने बताया कि पवार ने चुनावी जमानत की रकम तो भर दी है, लेकिन फिलहाल अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है। प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए पर्चा भरने की शुक्रवार को ही आखिरी तारीख है।

निर्दलीय उम्मीदवार और पेशे से वकील दीपक पवार इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-तीन से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे जमानत की रकम के रूप में 10,000 रुपए की रेजगारी साथ लेकर आए थे। यह रेजगारी एक-एक रुपए के सिक्कों की शक्ल में थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के दौरान पांच लोगों ने सिक्के गिनकर उन्हें रसीद दी।

चुनावों में पहली बार किस्मत आजमाने जा रहे पवार से जमानत की रकम के रूप में रेजगारी जमा करने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि बाजार में इन दिनों नकदी की खासी किल्लत है और लोगों ने उन्हें चुनावी चंदे के रूप में केवल सिक्के दिए थे।

खुद को 'स्वर्णिम भारत इंकलाब पार्टी' का नेता बताने वाले पवार ने कहा, 'चुनावी चंदे में नोट नहीं मिलने पर मुझे इन सिक्कों को ही जमानत की रकम के रूप में जमा कराना पड़ा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

अगला लेख