Govardhan puja
✕

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे ने काटा, मचा बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (14:43 IST)
Indore news in hindi : इंदौर के MY अस्पताल में चूहों के हमले में 2 नवजात लड़कियों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि स्थानीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को चूहे के काटने की घटना से हड़कंप मच गया।
 
बताया कि इंदौर से बेंगलुरु जा रहे एक पुरुष यात्री को मंगलवार को स्थानीय हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में चूहे ने काट लिया। घटना के बाद इस यात्री को डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया और उसे एंटीबायोटिक टेबलेट दी।
 
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ को अनुसार, यात्री को संभवत: चूहे ने काटा था और तुरंत उसका उचित उपचार किया गया था। 
 
गौरतलब है कि शहर के एमवायएच में 31 अगस्त और एक सितंबर की दरम्यानी रात आईसीयू में चूहों ने 2 नवजात बच्चियों पर हमला किया जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद रानीपुरा में 22 जनवरी को बिल्डिंग ढहने की घटने के पीछे भी चूहों द्वारा जमीन पोली करने की बात सामने आई थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख