suvichar

इंदौर में मात्र 150 रुपए में बना रहे थे फर्जी दस्तावेज, बंगाल के गिरोह से जुड़े तार

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (10:01 IST)
इंदौर। इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाणगंगा थाना पुलिस ने भारत निर्वाचन आयोग, कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के लोग ऑन लाइन की आड़ में मात्र 150 रुपए में फर्जी दस्तावेज बना रहे थे।

पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में वोटर आइडी, आधार कार्ड, मार्क शीट और आयुष्मान योजना के दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने अजय हीरे और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के तार पश्चिम बंगाल के गिरोह से जुड़े हुए है।

ALSO READ: आतंकी माड्यूल पर बड़ा खुलासा : एक और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जान मोहम्मद ने मुंबई हथियार लाने को कहा था...
 
एएसपी (पूर्वी) शशिकांत कनकने से मिली जानकारी के अनुसार मनियाखेड़ी, टिमरनी जिला हरदा निवासी राम पुत्र नन्नोलाल सांखला की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उनके अनुसार खबर मिली थी कि शांतिनगर स्थित प्रियांसी ऑनलाइन का संचालक प्रदीप सौ-डेढ़ सौ रुपए लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर देता है।

ALSO READ: मुश्किल में अमरिंदर सरकार, पंजाब में किस तरह कांग्रेस विधायकों को साधेंगे 'कैप्टन'
 
गुरुवार शाम राम ने स्टिंग ऑपरेशन किया और पायल पति सुनील सिसोदिया का मतदाता पत्र दिया और कहा कि इस पर दूसरी महिला का फोटो प्रिंट करना है। आरोपित ने डेढ़ सौ रुपए लेकर पायल के स्थान पर दूसरी महिला का फोटो लगा मतदाता पत्र बना दिया। राम थाने पहुंचा और फर्जीवाड़ा की पोल खोल दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में गोल्‍ड स्‍मलिंग, एक किलो सोना शरीर में छुपा कर लाया यात्री

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

अगला लेख