Hanuman Chalisa

इंदौर में Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 जुलाई 2025 (19:06 IST)
इंदौर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में 140 यात्री सवार थे। यह सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मीडिया खबरों के अनुसार गोआ से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 813 में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान अंडर कैरिज सिस्टम में खराबी की चेतावनी मिली। पायलट ने तुरंत फैसला लिया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया। टेक्निकल टीम अब जांच में जुटी है कि आखिर चेतावनी के कारण क्या थे।

मुंबई में रनवे से उतरा एयर इंडिया का विमान
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एयर इंडिया का एक विमान रनवे से उतर गया। हालांकि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई2744 केरल के कोच्चि से मुंबई आयी थी। मुंबई में भारी बारिश के दौरान लैंडिंग के समय विमान फिसलकर रनवे से उतर गया। हालांकि बाद में विमान सुरक्षित टैक्सी करते हुए गेट तक पहुंचा और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सकुशल विमान से उतरे।
 
प्रवक्ता ने बताया कि विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, इस फ्लाइट पर एयरबस के ए320निओ विमान का परिचालन किया जा रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

अगला लेख