Indore: गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में पवित्र क्रूस यात्रा निकाली गई

प्रभु के दुखभोग जान नम हुईं अनुयायियों की आंखें, गिरजाघरों में निकली क्रूस यात्रा और किया 7 वाणियों का वाचन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (14:45 IST)
good friday:  इंदौर ईसाई समाज (Indore Christian community) द्वारा शुक्रवार को गुड फ्राइडे (good friday) पर गिरजाघरों में पवित्र क्रूस यात्रा निकाली गई। इसमें प्रभु यीशु के दुखभोग और मरण के स्मरण सुनाए गए। यीशु को दी गईं यातनाओं को सुन समाजजन की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही कैंडल जलाकर 7 वाणियों का वाचन किया गया।
 
 सुबह सबसे पहले पलासिया स्थित माता मरियम ग्रोटो पर आराधना हुई। इसके बाद दोपहर में रेड चर्च, होली स्पिरिट चर्च पालदा और इंफेंट जीसस चर्च नंदबाग में यात्राएं निकलीं।ALSO READ: गुड फ्राइडे को कैसे मिला ये नाम? क्या है गुड फ्राइडे का इतिहास, जानिए ईसाई धर्म के लोग कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे
 
गुड फ्राइडे कुर्बानी का एक यादगार : रेड चर्च में कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप डॉ. थामस मैथ्यू ने कहा कि गुड फ्राइडे कुर्बानी का एक यादगार है। प्रभु यीशु हमारे लिए मुक्ति का साधन हैं। गुड फ्राइडे शोक मनाने का समय है फिर भी 'गुड फ्राइडे' को 'गुड' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने मरण द्वारा मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाई।
 
मानव मुक्ति के लिए जिस दिन अपने प्राण त्यागे : उन्होंने मानव मुक्ति के लिए जिस दिन अपने प्राण त्यागे थे, उस दिन शुक्रवार का दिन था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने प्राण ईश्वर को अर्पित किए थे। वयस्क होने के पश्चात यीशु लोगों को मानवता और शांति का संदेश देने लगे।

उन्होंने धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों को मानव जाति का शत्रु बताया। उनके संदेशों से परेशान होकर उन पर धर्म की अवमानना का आरोप लगाकर उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया। इंदौर क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बीए अलवारिस ने बताया कि शनिवार को गिरजाघरों में पास्का जागरण होगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख