suvichar

इंदौर में हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, FB पर फोटो दिखा कर डील करते थे फिक्स

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (10:47 IST)
इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। उसने एक हाईटेक सेक्स रैकेट को पकड़ा है। इसे बाकायदा वेबसाइट बनाकर चलाया जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को स्कीम 114 से गुरुग्राम और रायसेन की 2 युवतियों समेत 7 लोगों को पकड़ा है। शहर के कुछ कारोबारी और बिल्डर के भी इस रैकेट जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
 
वेब डेवलपर्स की मदद से इन आरोपियों ने अपनी एस्कॉर्ट सर्विस की फेसबुक पर वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट इतनी हाईटेक है कि इसे ओपन करते ही कॉलिंग और मैसेजिंग एप के जरिए कस्टमर सीधे कनेक्ट हो जाते थे। इस पर तत्काल सरगना कस्टमर्स को अपने पास उपलब्ध एस्कॉर्ट सर्विस की युवतियों के फोटो भेज देते। डील तय होने पर युवतियों को उन तक भेज देते थे। युवतियां दलाल नीरज के जरिए होटल या फिर कस्टमर्स के फ्लैट तक जाती थीं।
 
इस सेक्स रैकेट के सरगना ने वेबसाइट का फेसबुक पेज भी बना रखा था। इस पर भी मैसेज के जरिए डील होती थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गईं युवतियों ने बताया कि पहले वे दिल्ली में जॉब करतीं थीं। वहां लगा कि उनकी कंपनी के अधिकारी भी उनसे नजदीकियां बढ़ाना चाहते हैं। दिल्ली में रहने के दौरान कई बार लोगों ने शारीरिक शोषण की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने इस काम को पैसा कमाने का जरिया बना लिया। प्रोफेशनल होकर इस धंधे में उतर आईं। वेबसाइट पर अपने फोटो डाले। यहां से ही दलालों से संपर्क हुआ।

सम्बंधित जानकारी

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

CM योगी आज आईबीएम एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम, गुणवत्ता सुधार के लिए नई ग्रेडिंग नीति लागू

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

अगला लेख